पिथौडागढ़:पिता की हैवानियत नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार,ऐसे हुआ घिनौनी करतूत का खुलासा
पिथौरागढ़ में रिश्तों को तार तार करने वाली घटना सामने आई है. जहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी किशोरी की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
समाज किस ओर जा रहा है? रिश्तों को तार तार कैसे किया जा रहा है? ऐसा मामला पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र से सामने आया है. थल थाना पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को थल थाने के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला द्वारा थल थाने में सूचना दी गई कि गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटे के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की महिला ने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी और चुप रही। फिर से पिता ने उसके साथ घिनौनी हरकत की तो मां ने हिम्मत जुटाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी।
पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया कि पीड़िता आठवीं की छात्रा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती