हल्द्वानी:दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं सड़क हादसों से लगातार सड़क लाल हो रही हैं ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां सड़क हादसे में एक आर्मी के जवान की मौत हुई है बताया जा रहा कि जवान अल्मोड़ा से दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसा अमृतपुर के पास हुआ। घायल को गंभीर हालत में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिनेशपुर के खुशीपार्क जयनगर निवासी 27 वर्षीय दीपक जोशी वर्ष 2017 में आर्मी में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में वह एलएसजी चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो था। दीपक के पिता रविंद्र के अनुसार 22 जून को बेटा छुट्टी पर घर आया था। एक जून को वह अपनी केटीएम बाइक से अल्मोड़ा दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गया था। दो जून को वह अपने एक अन्य साथी के संग घर लौट रहा था।
अमृतपुर पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक पर टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। बेटा सड़क पर लहुलूहान होकर पड़ गया। जबकि दोस्त आगे निकल चुका था। आसपास के लोगों के मदद से बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,