हल्द्वानी के ग्रामीण इलाके में तेंदुए का आतंक ग्रामीण पर बोला हमला ट्रेंक्यूलाइज टीम पकड़ने में जुटी (VIDEO)
हल्द्वानी : हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बाघ और तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा फतेहपुर के जंगल में जहां बाघ का आतंक बना हुआ है तो वही सोमवार को रामपुर रोड पंचायत घर के पास हरिपुर कुंवर सिंह गांव में तेंदुआ के पहुंचने से इस इलाके में भी दहशत का माहौल बन चुका है तेंदुआ गांव में पहुंच इधर-उधर घूम रहा है जिससे लोग दहशत में हैं यहां तक कि तेंदुआ ने एक व्यक्ति को पर हमला कर दिया जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गया । वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से तेंदुआ को ट्रेप कर ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है मौके पर गहमा-गहमी मची हुई है तेंदुआ को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए वन्य जीव डॉक्टरों की टीम जेसीबी मशीन पर बैठकर ट्रेंकुलाइज करने में जुटी हुई है। लेकिन वन विभाग की टीम को अभी तो कोई सफलता नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गांव के खेतों में छुपा हुआ है ऐसे में लोग दहशत में हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती