हल्द्वानी:राष्ट्रीय खेल: महिला फुटबॉल में उड़ीसा और हरियाणा की टीम पहुंची फाइनल में, दिलचस्प रहा मुकाबला

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल के तहत उत्तराखंड के हल्द्वानी में फुटबॉल मैच के साथ-साथ सात तरह के खेलों का आयोजन चल रहा है.
फुटबॉल मैच के सातवें दिन महिला फुटबॉल टीम का सेमीफाइनल मैच खेला गया. हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल मैच के सेमीफाइनल में पहला मुकाबला उड़ीसा और दिल्ली के बीच खेला गया जहां उड़ीसा की टीम ने दिल्ली के टीम से 5-1 से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाया है. मैच का फाइनल मुकाबला उड़ीसा और हरियाणा के बीच में होना है.
पहली पारी में उड़ीसा और दिल्ली के बीच मैच खेला गया जहां हाफ टाइम से पहले उड़ीसा की टीम तीन- एक से आगे चल रही थी. हाफ टाइम के बाद उड़ीसा की टीम ने दो और गोल मारकर 5-1 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाया है.
वही मिनी स्टेडियम में महिला फुटबॉल का सेमीफाइनल का मैच दूसरा मुकाबला खेला गया जहां पश्चिम बंगाल और हरियाणा के बीच मुकाबला रोचक रहा. शुरू से ही हरियाणा की टीम पश्चिम बंगाल पर भारी रही इस बीच हाफ टाइम से पहले हरियाणा की टीम 3-0 से आगे रही. हाफ टाइम के बाद हरियाणा की टीम बेहतर खेल खेलते हुए एक गोल और दाग कर मैच को 4-0 से जीत हासिल की.
महिला फुटबॉल टीम का फाइनल मुकाबला उड़ीसा और हरियाणा के बीच बुधवार को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
सेमीफाइनल में पहुंची महिला टीम में काफी उत्साह देखा गया जीत के बाद महिला खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई दी. हरियाणा के टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि फाइनल मैच में मैच को और बेहतर खेलेंगे और गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO