हल्द्वानी:तराई पूर्वी वन प्रभाग में एक दिवसीय कार्यशाला, नए कानून के तहत वन अधिनियमों, वन्य प्राणी अधिनियम की दी जानकारी,

हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन प्रभाग के तत्वावधान मे उत्तराखंड न्यायिक व विधिक अकादमी नैनीताल द्वारा पश्चिमी वृत्त के समस्त सहायक वन संरक्षक, रेंज अधिकारी,उपराजिक ,वन विद व वन रक्षकों हेतु भारत मे लागू नए कानूनों BNS,BNSS,BSA की जानकारी, वन अधिनियमों, वन्य प्राणी अधिनियम, वन अपराध की विवेचना, न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे विभिन्न प्रभागों के कुल 30 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ श्री हरीश कुमार गोयल निदेशक उजाला अकादमी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम हल्द्वानी कवर अमनिंदर सिंह उप निदेश उजाला अकादमी मोहम्मद यूसुफ, ACJM हल्द्वानी अखिलेश कुमार पांडेय द्वारा प्रतिभागियों को विधि विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी। विशिष्ट अतिथि वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डा० विनय भार्गव द्वारा विभाग के अंतर्गत प्रचलित प्रक्रियाओं व अपराध की रोकथाम विवेचना में आ रही कठिनाइयों से अतिथिगणों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी द्वारा की गयी व संचालन उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज संतोष पंत द्वारा किया। वन विभाग में व्यावसायिक दक्षता बढ़ाए जाने हेतु आगामी दिनों में पुलिस विभाग, अभियोजन व अन्य के साथ कार्यशाला प्रस्तावित हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,