Uttarakhand: आखिरकार पकड़ा गया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी, नाबालिग ने अस्पताल में बेटी को दिया था जन्म

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी आखिरकार पकड़ा गया चम्पावत लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद बुधवार को जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. जहां पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेजने की कार्यवाही की है.
नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी थीं तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को लोहाघाट से गिरफ्तार कर लिया है.
थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी के गांव के युवक के द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई जिसने बुधवार को चंपावत जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है.परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले की एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वही चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा नाबालिग की काउंसलिंग की जा रही है पुलिस टीम मे हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,कांस्टेबल गिरीश जोशी शामिल रहे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
