नैनीताल में नोएडा पर्यटक दीक्षा हत्याकांड का खुलासा जानिए क्या रहा हत्या का कारण
नैनीताल :होमस्टे में 15 अगस्त की रात दिशा मिश्रा हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने दिशा मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए कई अहम जानकारियां दी है।
दरअसल पुलिस द्वारा बताया गया की दिशा मिश्रा ऋषभ उर्फ इमरान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 15 और 16 अगस्त की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान और दीक्षा दोस्तों सहित नैनीताल घूमने आए इस दौरान होमस्टे के कमरा नंबर 307 में रात को 1:55 पर दीक्षा मिश्रा की जन्मदिन की पार्टी की गई जिसके बाद उनके दोस्त भी अपने दूसरे कमरे पर चले गए रात्रि में ऋषभ उर्फ इमरान द्वारा दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और वह होटल से भाग गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में ऋषभ उर्फ इमरान ने बताया कि वह लंबे समय से दीक्षा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था लेकिन पिछले दो ढाई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच में झगड़ा हो रहा था इस बीच 15 अगस्त की रात्रि को भी उनके बीच कहासुनी हो गई और झगड़ा हो गया आवेश में आकर इमरान द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई इमरान ने कहा कि वह किसी तरह दीक्षा से पीछा छुड़ाना चाहता था पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित