Uttarakhand News-11 साल की नाबालिगा का दो लोगो ने किया शारीरिक शोषण,-जाने पुरा मामला
उत्तराखंड में अब बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां 11 वर्षीय बालिका का दो लोगों द्वारा काफी दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.

गिरफ्तार आरोपी
गंगोलीहाट थाना प्रभारी मंगल सिंह नेगी ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति पिथौरागढ़ द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई थी की एक 11 वर्षीय नाबालिग बालिका जो बालिका गृह कार्ड संस्था जाखनी में रह रही थी जिसकी काउन्सलिंग कराने पर बालिका द्वारा बताया गया कि उसका शारीरिक शोषण हुआ है.मामले की जाँच कर तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में दो आरोपी कमल बोरा व नरी बोरा के विरुद्ध धारा 376 व 5/6 पोक्सो एक के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच पड़ताल में पता चला कि बालिका की माँ नहीं है इस दौरान आरोपियों ने बालिका को बहलाफुसला अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया बालिका की सुरक्षा के दृष्टिगत बालिका को बाल कल्याण समिति को सपुर्द किया गया था जहां समिति के काउंसलिंग के दौरान बालिका ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना को बताया था जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.
पूरे मामले में आरोपी कमल सिंह उर्फ कमल बोरा निवासी लोहाघाट जिला चम्पावत, मूल पता ग्राम अस्कोडा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़
जबकि दूसरे आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ नही बोरा निवासी गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया है पूरे मामले में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती