Naninital News:खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद_ये है आतंक का पर्याय बना तेंदुआ-देखे VIDEO

ख़बर शेयर करें

आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आज पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग ने तेंदुआ को रैस्क्यू सेंटर भेज दिया है।

नैनीताल जिले में नौकुचियाताल के सिलौटी गांव में आज पिंजरे में संभावित हमलावर तेंदुआ क़ैद हो गया। कुछ दिन पहले इस इलाके में 55 वर्षीय महिला की जंगली जनवार के हमले में मौत हो गई थी। भीमताल नाैकुचियाताल के समीप चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने मार डाला इसके बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने जंगल में डेरा डाल डाला था।

कुल 30 सदस्यों की टीम ने जंगल में रात को तेंदुए की तलाश की। घटनास्थल से खून और बाल के सैंपल लेकर देहरादून स्थित वन्यजीव संस्थान भेजे गए। क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि जंगल में 20 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, जबकि वन विभाग के लगाए पिंजरे में आज एक तेदुआ कैद हो गया है।

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वही हमलावर तेंदुआ है, उसे रानीबाग के रैस्क्यू सेंटर भेजा गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें