Nainital News:बेतालघाट में बाघ पकड़ने पिंजरा लगाने आए वनकर्मी को ग्रामीणों ने पीटा-VIDEO वायरल-देखे

उत्तराखंड मे लगातार गुलदार व बाघ के हमले घातक होते जा रहे है जिन्होंने अभी तक कई सारे लोगों को अपना निवाला बनाया है। ऐसी ही कुछ खबर बीते मंगलवार को नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र से सामने आई थी जहाँ पर जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बनाया था। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अच्छा खासा आक्रोश देखने को मिला जिसके चलते उन्होंने गांव में बाघ को ट्रेकुलाइज करने के लिए पिंजरा लगाने आए वनकर्मी को खूब पीटा। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हे वन कर्मी ने धमकी दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब हो कि मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव निवासी नवीन जोशी की 49 वर्षीय पत्नी शांति देवी बीते मंगलवार को जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी तभी इस दौरान महिला पर बाघ ने घातक हमला किया जिसके चलते महिला के मौत हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों मे काफी आक्रोश बना हुआ था। जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही महिला का शव रखकर वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और बाघ को ट्रेकुलाइज करने की मांग को लेकर रात भर प्रदर्शन किया। जिसके बाद वन विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों की अनुमति पर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरा लगाया।
वहीं मौके पर मौजूद उप जिला अधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, रामनगर वन विभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद ग्रामीण मान गए. वही बुधवार की सुबह दूसरा पिंजड़ा लगाने गए वनकर्मी जसवंत सिंह रावत को ग्रामीणों ने घेर लिया और मारपीट की. ग्रामीणों का आरोप था कि वनकर्मी ने उनको धमकी दी. जिसका वीडियो किसी के द्वारा बनाया गया था जो अब वायरल हो रहा है.
मामले में रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने कहा कि हमारे द्वारा ग्रामीणों की सभी मांगों को मानते हुए कार्रवाई की जा रही थी. उन्होंने कहा कि इस तरीके की घटना बेहद ही शर्मिंदगी वाली घटना है. उन्होंने कहा कि हमारे वनकर्मी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO