Naninital News: जंगल का राजा पिंजरे में हुआ कैद, वन विभाग जांच में जुटा-VIDEO

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के क्षेत्र में इन दोनों जंगली जानवरों का आतंक है भीमताल के समीप नकुचिया ताल खड़की मार्ग में देर रात देर रात करीब 1 बजे वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक बाघ पिंजरे में फस गया.रात को ही वन विभाग ने बाघ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा हैं.25 नवंबर को एक महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद से पांच पिंजरे लगाए थे जिनमें से एक पिंजरे मे यह बाघ फस गया.
वन क्षेत्राअधिकारी विजय मलकानी के बताया कि बाघ 5 वर्ष का नर है.
वहीं स्थानीय निवासी बताते हैं कि अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि इसके संग की बाघिन के भी क्षेत्र में होने की आशंका जताई जा रही है.
वन विभाग ने बाघ को रैस्क्यू सेंटर भेजा दिया है पूर्व में महिला के घटनास्थल से खून और बाल के सैंपल लेकर देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजे गए हैं
इसके बाद इसी क्षेत्र से एक गुलदार को भी रैस्क्यू किया गया था.अब दोनों वन्यजीवों के सैम्पल महिला के सैम्पल से मैच(मिलाए)कराए जाएंगे. विभाग ने जंगल में 20 कैमरा ट्रैप लगाए और लगभग 30 कर्मचारी हमलावर को काबू करने के लिए मिशन पर जूट थे.वन विभाग को स्थानीय लोगों की मदद से सफलता मिली. वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि बाघ और महिला के सैंपल मिलने के बाद ही पता चल सकेगा की महिला निवाला बनाने वाला जानवर कौन सा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO