नैनीताल :महिला अपने ममता को मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ हुई लापता पुलिस महिला की तलाश में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :रामगढ़ क्षेत्र में स्थित सालड़ी देवी मंदिर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने ममता को मंदिर में छोड़ कर चली गई । फिलहाल पुलिस शिशु को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जहां उसकी हालत ठीक है । बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर बाद एक महिला मंदिर पहुंची जहां उसने अपने डेढ़ माह के शिशु को मंदिर पर छोड़कर गायब हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खैरना पुलिस चौकी ने शिशु को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है ।

Ad

सोमवार को सालड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं गांव की महिलाओं ने मंदिर की परिक्रमा करने के दौरान बरामदे में पड़े डेढ़ माह के शिशु को रोता हुआ देखा इसकी सूचना मंदिर प्रशासन के दी जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया।आनन-फानन खैरना चौकी पुलिस ने बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए भवाली ले जाया गया जहां से उसे एसटीएच भेज दिया गया। बच्चा एकदम स्वस्थ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब 23- 24 साल की महिला बच्चे को गोद में लेकर मंदिर पहुंची थी जहां वह मंदिर में पहले पूजा पाठ की जिसके बाद बच्चे को छोड़कर चली गई फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें