हल्द्वानी- महिला के गले से लूटी थी सोना समझकर नकली चेन अब खाने पड़े जेल की हवा
लालकुआं :शनिवार को लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड में सिंगल फार्म कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन लूट ली थी पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बदमाश लालकुआं से मोटरसाइकिल की चोरी की थी जिसे महिला की गले में चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के दौरान तीनों आरोपियों ने कॉलोनी की रेकी की थी जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था। यही नहीं महिला के गले में लूटे गए चैन नकली था लेकिन पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम गुड्डू पासवान पुत्र मोहन पासवान निवासी लालकुआं वही विष्णु प्रसाद पासवान पुत्र राकेश व अनूप कुमार पुत्र नारायण कुमार निवासी थाना आनंदपुर किच्छा के रहने वाले हैं तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित