नैनीताल: शीतला गांव में वाहन दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल
नैनीताल जनपद के रामगढ़ ब्लॉक की छतौला ग्राम सभा में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को हायर सेंटर को रेफर किया गया है । घायल और मृतक सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
वाहन संख्या यूके04 टीए 9858 से घर से निकला ही था कि अचानक चालक सूरज ने वाहन से संतुलन खो दिया और वाहन सड़क से नीचे गिर गया और ऊपर से गिरते हुए वाहन नीचली सड़क पर आकर पलट गया।हादसे में सवार दो लोगों की मौके पर ही जान चले गयी जबकि चार घायलों को उपचार के लिए डा.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।
इस हादसे में चालक सूरज पुत्र बहादुर राम और सात वर्षीय पिहू पुत्री कपिल देव की दर्दनाक मौत हो गयी।घायलों में शंकर आर्य 55, कपिल देव 33, नीरज आर्य 22, कपिल की दूसरी ढ़ाई साल की पुत्री अदिति घायल हो गए हैं, सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
मौके पर भवाली थाने की पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी ले रही है। उधर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों ने घटना पर शोक जताया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती