नैनीताल:पुलिस व एसओजी टीम ने 2 किलो 810 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल :गरमपानी भुजान के पास बुधवार की शाम पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 2 किलो 810 ग्राम चरस बरामद किया है । पूरे मामले में राजस्व पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है । बताया जा रहा है कि बुधवार शाम रानीखेत की तरफ से आ रही एक अल्टो कार में तीन युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे पहाड़ी से मलवा आने से सड़क बंद हो गईं। जिसके चलते कार वापस भुजान पहुंच गई बैरियर पर पुलिस को देख कार में सवार कैलाश चंद्र सुनील कुमार और पुष्कर गाड़ी छोड़कर खेतों में भागने लगे इस दौरान शक के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा कर जामुन की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से चरस बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एसओजी रानीखेत भी मौजूदरही।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के बाद पटवारी गिरीश कुमार, वी एन आर्य को सौंप दिया। पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है गुरुवार को राजस्व पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार