Nainital News:(गजब) बगड़ गांव की लापता युवती को उठा ले गया गुलदार! वन विभाग ढूंढती रही जंगल में युवती युवक के साथ होटल से बरामद,हुआ हंगामा

उत्तराखण्ड में नैनीताल के बगड़ में बाघ के युवती को बाघ या गुलदार शिकार होने की घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम जंगल की खाक खाक छान रही थी लेकिन लापता युवती नैनीताल में धर्मविशेष के युवक के साथ पकड़ी गई। बगड़ में दो दिन से वन विभाग के साथ पुलिस की टीम तलाशने में जुटी थी।
नैनीताल से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर, बगड़ गांव की रहने वाली एक छात्रा को खेत से कोई हिंसक वन्यजीव उठाकर ले जाने की सूचना वन विभाग को शुक्रवार शाम मिली। खोजबीन करने पर छात्रा के कपड़े, मोबाइल कवर व कुछ अन्य सामान मिला, जिससे अंशतः प्रतीत होता था कि कोई हिंसक वन्यजीव उसे उठाकर ले गया
हालातों को देखते हुए वन विभाग ने घटना को संदिग्ध माना, क्योंकि उन्हें खून का एक कतरा भी कपड़ों या घटनास्थल से नहीं मिला। मोबाइल उसके कवर से गायब था और कोई घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं था। केवल हिंसक वन्यजीव के ले जाने की सूचना थी।
बावजूद इसके, डी.एफ.ओ.के निर्देशों पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 20 वनकर्मियों की एक टीम पुलिस के साथ शुक्रवार शाम से ही खोजबीन में जुट गई थी।
आज दोपहर तक उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। तभी नैनीताल के एक होटल में धर्मविशेष के एक लड़के के साथ छात्रा के मिलने की सूचना ने माहौल को गर्मा दिया। मामले के संवेदनशील होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मल्लीताल कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों से अलग अलग पूछताछ कर रही है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 5 वर्षों से दोस्त हैं। बरसात के बावजूद कोतवाली में भीड़ लगी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO