Nainital News:बाइक समेत वन दरोगा बहा,घास काटने गई महिला लापता,दोनों की तलाश जारी

हल्द्वानी:पहाड़ो पर हो रही बरसात से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वही नदी नाले उफा पर है.नाले के तेज बहाव में बहने की घटना सामने आई है. मामला नैनीताल जिले के गरम पानी से सामने आया है जहां
बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार वन दरोगा बह गया. काफी तलाश करने के बाद भी उसका पतानहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा। देर रात तक चले सर्च अभियान में लापता वन दरोगा का कोई पता नहीं चला है.गुरुवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है
सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था। डोलकोट गधेरे पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।
युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है
वही ओखलकांडा के बसोटिया नदी के पास घास काटने गई महिला लापता हो गई है.लापता महिला के चप्पल और दराती नदी किनारे मिली.जिसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. बुधवार देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका. बताया जा रहा की ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम सभा बड़ौन तोक के बसोटिया निवासी 50 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी तेजराम घर के पास ही घास काटने गई थी जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, ग्रामीणों के मुताबिक भारी बारिश के दौरान बसोटिया नदी में महिला की बहने की आशंका जताई है वहीं विधायक रामसिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंच जानकारी दी. काफी खोज बीन करने के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई.वहीं एसडीएम धारी केएन गोस्वामी का कहना है कि परिजनों द्वारा गुमशुदगी की तहरीर दी गई है.
देर शाम तक चल सर्च अभियान में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी अभी मौजूद रहे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे