Nainital News:उमेश कुमार बने हल्द्वानी कोतवाल, रामनगर SHO अरुण सैनी हुए बहाल, कई थाना चौकी प्रभारीयो का तबादला
हल्द्वानी:एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी को हस्तांतरण करते हुए प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ भेजा है जबकि साइबर सेल प्रभारी उमेश कुमार मलिक को हल्द्वानी कोतवाली का प्रभार दिया है. इसके अलावा रामनगर के निलंबित कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी को फिर से बहस करते हुए रामनगर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कई थाना चौकी प्रभारी का भी स्थान्तरण किया है.
निरीक्षक हेम चन्द्र पंत को पुलिस लाइन से प्रभारी साईबर सैल/चुनाव प्रकोष्ठ भेजा है.
उप निरीक्षक विजय पाल प्रभारी एसओजी से थाना हल्द्वानी,
उप निरीक्षक अनीस अहमद प्रभारी चौकी बैलपड़ाव से प्रभारी एसओजी बनाया है,
विरेंद्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष भीमताल से थाना मुखानी,
उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव से थानाध्यक्ष भीमताल।
उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल प्रभारी चौकी गर्जिया से प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव,
उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी थाना काठगोदाम से प्रभारी चौकी गर्जिया,
उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर, हल्द्वानी से थाना भीमताल
उप निरीक्षक पंकज जोशी पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर, हल्द्वानी
उप निरीक्षक जसबीर सिंह प्रभारी चौकी सलडी से थाना कालाढूंगी
उप निरीक्षक विजय कुमार प्रभारी चौकी धारी से प्रभारी चौकी सलडी,
उपनिरीक्षक अरूण सिंह राणा–थाना भीमताल से प्रभारी चौकी धारी,
महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर प्रभारी महिला एवम् बाल हेल्पलाइन हल्द्वानी से थाना काठगोदाम
महिला उपरीक्षक लता खत्री थाना काठगोदाम से प्रभारी महिला एवम् बाल हेल्पलाइन हल्द्वानी,
उपनिरीक्षक गुलाब सिंह प्रभारी चौकी ज्योलिकोट से प्रभारी चौकी बैलपडाव
उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी ज्योलिकोट भेजा है.
एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर तुरंत तैनाती के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी