Nainital News:किशोरी को अचानक उठा पेट में दर्द अस्पताल ले गए तो दिया बच्चे को जन्म

नाबालिग लड़की के बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई है इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया है किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म देने पर कौतूहल बन गई है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस अब इस मामले में पाक्सो में मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है
बताया जा रहा कि मामला मल्लीताल क्षेत्र की जहां एक लड़की 15 वर्षीय नाबालिग के सुबह पांच बजे अचानक पेट में दर्द उठा तो नाबालिग ने पेट दर्द की वजह गैस बताई। तत्काल उसको बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने जांच की तो उसके गर्भवती होने व प्रसव पीड़ा होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया। थोड़ी देर में उसने बच्चे को जन्म दे दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग 9 माह से गर्भवती थी। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी हेम पंत, एसआई आशा बिष्ट व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों व नाबालिग लड़की के स्वजनों से जानकारी ली। बताया जाता है कि नाबालिग के पिता एक होटल में तो मां भी घरों में घरेलू काम करती है। फिलहाल पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,