नैनीताल :तेज रफ्तार का कहर कार चालक ने 10 लोगों को रौंदा 2 की हालत गंभीर, नशेड़ी चालक गिरफ्तार

नैनीताल : नैनीताल में बेकाबू कार का कहर देखने को मिला है जहां नशे में धुंध कार चालक ने 10 लोगों को रौंद दिया जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है सभी घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि, कार चालक शराब के नशे में था। मल्लीताल क्षेत्र में शराबी कार चालक ने सड़क किनारे खड़े कई स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रौंद दिया है। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जिसमें कई घायलों की हालत गंभीर बनीं हुई है। कई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
नव वर्ष के लिए उमड़ी भीड़ के बीच आज रविवार को एक कार राहगीरों पर चढ़ गई। हादसा मल्लीताल उच्च न्यायालय के निकट चीना बाबा चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यूपी के सैलानियों की लाल रंग की कार ने अनियंत्रित होकर चीना बाबा चौराहे से इलाहाबाद तक राहगीरों को टक्कर मरती हुई आगे बढ़ती रही। इससे राहगीरों में हड़कंप मच गया।
कोतवाल डीवी सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है चालक नशे की हालत में है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव किया । घायलों इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे