धारचूला में आदि कैलाश मोटर मार्ग पर पहाड़ टूटकर गिरा, सामने आया भयानक वीडियो-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है बारिश के चलते जहां पहाड़ों पर कई जगहों पर मालवाने से सड़क बंद हो गई है पिथौरागढ़ जनपद में मालवा आने से तीन सड़क मार्ग बंद है. लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं इसी के साथ कई मार्गों पर भूस्खलन की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं.कुछ ऐसी ही तस्वीरें पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से सामने आई हैं.

यहां धारचूला तवाघाट आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन हुआ है. पल भर में ही यहां चट्टान भरभरा कर सड़क और नदी में गिर गई गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. हादसे से पहले सड़क पर वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया था.


मोटर मार्ग पर बनाए गए एसएसबी चौकी और नेपाल चौकी के जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई. मालूम हो कि पिथौरागढ़ जिले में हर साल मानसून कहर बनकर टूटता है. मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से कई गांव तबाह हो चुके हैं और कई लोग जान गंवा चुके हैं. वहीं सीमांत जनपद धारचूला में भी मानसून अपना रंग दिखाने लगा है. धारचूला तवाघाट आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन से पहाड़ी दरक गई. इस खौफनाक मंजर को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. भूस्खलन के इस मंजर को देखकर लोगों की रौंगटे खड़े हो गए.गनीमत रही कि मार्ग पर उस समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बताया जा रहा है कि भूस्खलन से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है कई वाहन फंसे हुए हैं वहीं धारचूला तहसील में मानसून सीजन में पहाड़ियां दरकती रहती हैं और आपदा प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मानसून सीजन में लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं. जगह-जगह बंद सड़क को खुलवाने के लिए बीआरओ और लोक निर्माण विभाग की टीम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें