हल्द्वानी में महिला व्यापारी के घर पर आधी को पथराव , सीसीटीवी में कैद हुए उपद्रवी-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: पुलिस ऑपरेशन रोमियो चलाकर रात को बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है उसके बावजूद भी सामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं, हल्द्वानी की महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है. महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है. घटना रात की बताई जा रही है मोटर साइकिल सवार कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुखानी थानाक्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान और घर को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया. आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा, आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है.रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे.वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया. वह गालियां दे रहे थे.
पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए. आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं. महिला व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है पूरे मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO