उत्तराखंड:कमर में तमंचा लेकर बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचा नाबालिग छात्र, स्कूल में मची अफरा-तफरी, शिक्षकों के उड़े होश
तमंचा लेकर परीक्षा देना पड़ा एक युवक को भारी पड़ा है हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित एक इंटर कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंच गया. जिसे देख शिक्षक और उड़न दस्ता के होश फाख्ता हो गए. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया. वहीं, छात्र के नाबालिग होने पर हिदायत देकर उसे परिजन को हवाले कर दिया गया.
तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र: पुलिस के मुताबिक, लक्सर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा चल रही थी. परीक्षा के दौरान कॉलेज में नकल रोकने के लिए गठित उड़न दस्ता में शामिल टीम ने एक छात्र की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ.
छात्र के पास से तमंचा बरामद होने पर परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई. शिक्षक और उड़न दस्ता भी खौफ में आ गए. जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस बुला ली. जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचे को कब्जे में लिया. साथ ही कानूनी कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले गई. उधर, छात्र के परिजनों को भी सूचना दे दी गई.
सूचना मिलते ही छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने छात्र के नाबालिग होने पर परिजनों को सख्त हिदायत दी. साथ ही चेतावनी देते हुए उसे (छात्र) को परिजनों के हवाले कर दिया. वहीं, पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है. साथ ही पुलिस तमंचे के बारे में जानकारी जुटा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती