उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट –

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से आज कुछ जिलों को राहत तो मिलेगी,
उत्तराखंड में मौसम पर ताजा अपडेट सामने आया है। पिछले दो से तीन दिनों तक बारिश के बाद से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर मिली थी। लेकिन, 22 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेगा।
लेकिन तीन जिलों में आज भी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गढ़वाल मंडल के दो जिलों और कुमाऊं के एक जिले में आज भी बारिश का योग है. हालांकि अगले तीन दिन बारिश से राहत मिलेगी. यानी 23 अप्रैल से25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा.
उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित उत्तरकाशी और चमोली जिलों में बारिश होगी. कुमाऊं मंडल के सिर्फ एक जिले पिथौरागढ़ में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, रुद्रपुर आदि मैदानी शहरों में तापमान में 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।
अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पारे ने उछाल लगानी शुरू कर दी है। देहरादून में सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को भी देहरादून में तापमान 37 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, उत्तराखंड के तीन जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। देहरादून समेत राज्य के मैदानी जिलों में सोमवार दिन में तेज गर्म हवाएं चलीं। देहरादून में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO