शहीद गोकर्ण को मरणोपरांत मिलेगा सेना पदक

हल्द्वानी :विगत वर्ष जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लोहा लेते हुए भारतीय सेना की 21 कुमाऊँ रेजिमेंट के हवलदार गोकर्ण सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकवादियों से लड़ाई की और अपने प्राण देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिए। शहीद गोकर्ण सिंह के इस अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य के लिए उंन्हे भारतीय सेना द्वारा मरणोपरांत सेना मैडल प्रदान किया गया है। सेना मेडल की घोषणा 15 अगस्त को भारतीय सेना द्वारा की गई है। राष्ट्रपति द्वारा उनके पत्नी गीता देवी को सेना मेडल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मूल रूप पिथौरागढ़ जनपद के नापड गांव मुनस्यारी ब्लॉक के रहने वाले 41 वर्षीय हवलदार गोकर्ण सिंह
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गए थे। वर्तमान समय में उनका परिवार हल्द्वानी के मोटहल्दु स्थित पदमपुर देवालिया में रहता है।नापड़ मुनस्यारी निवासी कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हवलदार गोकर्ण सिंह 1 मई 2020 को सीमा पर आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे सीमा पर हुई गोलीबारी में है हालदार गोकर्ण सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार