हल्द्वानी:पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल-VIDEO
हल्द्वानी : पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU (कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन)की बस हल्द्वानी नैनीताल रोड वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना हो गई. बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है.स्थानीय लोगों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी. बताया जा रहा है कि बस का चालक बस को खाई में जाने से बचा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बस में बैठे यात्रियों के मुताबिक जैसे ही बस हल्द्वानी नैनीताल रोड के वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया. चालक ने घबराने के बजाय संयम बरतते हुए बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक कर पलट गई और सभी यात्रियों की जान बच गई. सभी घायलों का हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है सभी यात्री खतरे से बाहर है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह