युवक की हत्या कर शव गौला नदी में फेंका,पुलिस जुटी जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

युवक की नृशंस हत्या कर शव गोला नदी में फेक देने का मामला सामने आया है मामला ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा का है यहां दो दिनों से लापता युवक का गौला नदी किनारे शव बरामद हुआ है। हत्या कर उसका शव फेंका गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और शव गौला नदी में फेंक दिया गया। युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शम्भू उम्र 35 पुत्र सुशील दफादार निवासी रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। मंगलवार को वह घर से दोपहर में निकाल गया था। शाम को जब घर लौट कर नहीं आया तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परंतु उसका कुछ पता नही चला। स्वजन जंगल में ही उसकी खोजबीन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

गुरुवार सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल मे घूम रहा था तो शव गौला नदी के किनारे मिल गया। शरीर पर धारदार हथियार के निशान के साथ ही चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जंगल में छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें