उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद बारातियों से भरी कार पलटी, चार की मौत, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सड़क थमने का नाम नहीं ले रहे हैं राजधानी देहरादून में दो दिनों में लगातार दो घटनाओं के बाद हरिद्वार से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है हरिद्वार जनपद से सामने आ रही है। जहां गुरुबार रात बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, तथा पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Ad

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके एवं अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायलों की मदद, जानकारी एकत्र कर परिजनों, मीडिया जगत को सूचना देने समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई है, तथा अभी भी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर थाना दौराला मेरठ की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल मकान नंबर 159 पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी।
बारात की एक गाड़ी स्कॉर्पियो नंबर UP 15 DD 3111 जिसमें लगभग 10 व्यक्तियों का सवार होना बताया जा रहा है। जैसे ही गाड़ी गुड़ मंडी मंगलौर के पास पहुंची तो अचानक डिवाइडर पर चढ़ने के कारण सड़क पर कई बार पलटी। जिस कारण हुए एक्सीडेंट में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व घायलों को थाना मोबाइल, पीसी और 108 एवं राहगीरों की मदद से सक्षम हॉस्पिटल मंगलौर और सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेजा गया।

घायलों से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी में एक और व्यक्ति के सवार होने की जानकारी मिली, जिस पर एसपी देहात के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास चारों तरफ सर्च अभियान चलाने पर लगभग 1 घंटे की सघन सर्च के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के बाईं ओर अंधेरे में बदहवास हालत में बैठा हुआ एक व्यक्ति मिला जिसका नाम आदित्य पुत्र विपिन उम्र 19 वर्ष निवासी अख्तियारपुर, दौराला, मेरठ मिला जिसे चेकअप हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया।

मृतक —

1) सुजल पुत्र सतीश निवासी इख्तियारपुर दौराला मेरठ उम्र 17 वर्ष

2) सोनू पुत्र मुकेश निवासी कटवी थाना शाहपुर मेरठ

3) वंश पुत्र अमित निवासी इख्तियारपुर मेरठ

4) एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें