Uttarakhand: लुटेरी दुल्हन एक महीने साथ रहकर पति को किया कंगाल, गहने-नगदी लेकर हुई फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जिले में लुटेरी दुल्हन का एक और कारनामा सामने आया है। इस बार मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर से सामने आया है जहां एक लुटेरी दुल्हन ने एक महीने में अपने पति को कंगाल कर सोना चांदी और नगदी लेकर फरार हो गई ,लुटेरी दुल्हन गैंग ने पहले पीड़ित को फंसाकर उससे शादी कराई।

Ad

शादी के एक महीने के अंदर ही घर में रखे हजारों रुपये और आभूषण समेटकर पति को बाजपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई।
पी​ड़ित ने पहले पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुशालपुर बन्नाखेड़ा निवासी सुंदर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी पांच अप्रैल 2023 को शेरपुर सुल्तानपुर रुड़की हरिद्वार निवासी सोनी के साथ हुई थी। जिसकी फोटोज व वीडियो उसके पास हैं।


एक मई को वह बाजपुर शहर में लगने वाले सोमवार के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी सोनी को लेकर आया था। इस बीच सोनी उसे चकमा देकर गायब हो गई और काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिली। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दे दी गई।

उसने जब छानबीन की तो जो जानकारी सामने आई उसे सुनकर होश उड़ गए। पता चला कि ठगों का एक ग्रुप है, जो प्लानिंग करके लोगों को फंसाते हैं और फिर रुपये, आभूषण आदि सब लूटकर फरार हो जाते हैं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ।
सोनी ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ शादी की थी, जबकि सोनी का सही नाम नीलम है जिसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर शादी के करीब 25 दिन बाद उसे ठगी का शिकार बनाया जिसमें जमा पूंजी 50 हजार रुपये एवं करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें