इंस्ट्राग्राम पर हुआ प्यार, घर वालों ने किया इंकार,पुलिस ने कराई शादी,थाने में लगे सात फेरे

एक अनोखा मामला सामने आया है। वहां पर एक युवक और एक युवती को इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। दोनों साथ रहने भी लगे। 8 महीने बाद घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया तो पुलिस ने हस्तक्षेप करके थाने में शादी कराई।
बिहार के बक्सर महिला थाना प्रभारी कनिष्का तिवारी ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को इंस्टाग्राम के जरिये बलिया उत्तर प्रदेश के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्यार हो गया। बीते साल अप्रैल महीने में युवक उसे अपने साथ लेकर हरियाणा चला गया। दोनों वहां करीब आठ माह तक साथ रहे। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। दो माह पहले युवक का मामा गांव से हरियाणा गया और उसे वहां से अपने साथ अपने गांव ले आया।
सूचना मिलने के बाद पीड़िता का भाई भी हरियाणा गया और बहन को लेकर गांव चला आया। काफी प्रयास के बाद भी युवक और उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। महिला थाना प्रभारी कनिष्का ने बताया कि बुधवार को पुलिस युवक को लेकर महिला थाना आई। दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर लड़की और लड़के की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में कराई गई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO