हल्द्वानी खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध भंडारण पर तीन स्टोन क्रशरों पर लगाया जुर्माना

हल्द्वानी : खनन विभाग ने स्टोन क्रशर और भंडारण के खिलाफ अवैध खनन की शिकायत पर अभियान चला रखा है इसी के तहत खनन विभाग और जिला प्रशासन ने रामनगर में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। खनन विभाग छापामारी में कई स्थानों पर अवैध खनन पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
मंगलवार को खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर स्थित स्टोन क्रशरों पर छापामार कार्रवाई की राजपाल लेघा ने बताया कि न्यू रामनगर स्टोन क्रशर पर 8517 टन अवैध भंडारण पाया गया। इस पर 1362720 जुर्माना लगाया गया। वहीं अशोक स्टोन क्रशर पर 928.25 टन अवैध भण्डारण पाए जाने पर 148520 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी तरह एबी स्क्रीनिंग प्लांट पर 3859200 जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा स्टोन क्रशरो एवं उप खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है। अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे