वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बारिश और भूस्खलन के चपेट में आये श्रद्धालु, 13 लोगों की मौत, कई घायल-VIDEO
जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को अचानक भूस्खलन हो गया. यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं. जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर ट्रैक पर आ गिरे. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.
घायलों को इलाज के लिए कटरा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर अलर्ट मोड पर है.
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंड स्लाइड हुआ. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद प्रसिद्ध मंदिर की तीर्थ यात्रा रोक दी गई है.
अर्द्धकुंवारी के पास दोपहर तीन बजे हुआ भूस्खलन
अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास दोपहर करीब तीन बजे भूस्खलन की घटना हुई. अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर यह घटना हुई.
हिमकोटि मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अपराह्न 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी. हालांकि अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इस रास्ते से भी यात्रा स्थगित करने का फैसला किया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,