लालकुआं: संध्या डालाकोटी चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन बिन्दुखत्ता क्षेत्र में समर्थकों के साथ निकाला पदयात्रा अपने पक्ष में मांगना वोट

लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने बिंदुखत्ता में कार रोड एवं शास्त्री नगर एवं आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स हल्दचौड में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई महिलाओं के सम्मान में है। आप सभी के सहयोग से आपकी बेटी आपकी बहन आपकी सहयोगी लालकुआ विधानसभा के चुनावी रण के मैदान में है। उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि उस सोच के खिलाफ चुनाव मैदान पर उतर रहे हैं जो महिलाओं को कम आंकती है। उस सोच को बदलना है जो केवल कागजों पर सशक्तिकरण की बात करती है जब महिलाओं को मंच नहीं दिया जाएगा तो कैसे राजनीतिक क्षेत्र में करियर बना पाएंगे ।
उन्होंने कहा कि आज वह मेरे साथ हुआ है कल वह किसी और के साथ भी हो सकता है टिकट मिलने के बाद जो खुशी मिली थी उसे कांग्रेस ने वापस लेकर मातृशक्ति का अपमान किया है मैं लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में लंबे वक्त से काम कर रही हूं और मेरे से कुछ छुपा नहीं है तो ऐसे में मैं अपनी जनता को समझती हूं और मुझे उम्मीद है कि आगामी 14 फरवरी को लाल कुआं की ज्यादा से ज्यादा उनके पक्ष में मतदान कर उन को विजय बनाएंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO