लालकुआ: महंगाई के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता सड़कों पर

लालकुआ- बढ़ती महंगाई के चलते आज प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने शहर में जुलूस निकालते हुए सरकार का पुतला फूंका
खाद्य वस्तुओं की तथा पेट्रो पदार्थों की ऊंचाई छूती कीमतों के विरोध में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने आज पूरे शहर में महंगाई विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा रेलवे स्टेशन चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका, इस अवसर पर महिला एकता केंद्र की नेता बिंदु गुप्ता ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीति से आज आम आदमी के सामने 2 जून की रोटी का भी संकट आ खड़ा ‘ हुआ है, पूंजी पतियों से वफादारी एवं जनता से गद्दारी ‘ का नारा देते हुए कहा कि जहां एक ओर अडानी अंबानी की तिजोरी दिन प्रतिदिन भर रही हैं वही गरीब के मुंह की रोटी छिनती जा रही है और हालात यहां तक है कि आम जनता मरने को मजबूर है, यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी और महंगाई की बढ़ती दरों को कम नहीं किया तो हम आंदोलन को और तेज धारदार करने पर बाध्य होंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार