लालकुआ:अब सड़क पर उगेंगे धान, सड़क पर धान रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं :-बरसात के मौसम में सभी किसान अपने खेतों में धान की रोपाई किया करते हैं जो अक्सर दिखाई देते हैं, परंतु आज लाल कुआं के हल्दुचौर की दोलिया ग्राम सभा में यहां के ग्रामीणों ने जो किया वह हैरान करने वाला है ,
यहां ग्रामीणों व दुकानदारों ने सड़क पर धान की रोपाई की, ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कई सालों से क्षेत्रीय विधायक तथा प्रशासन को ज्ञापन देते देते वह थक चुके हैं पर यहां के मुख्य मोटर मार्ग जोकि कई ग्राम सभाओं, स्कूलों वह स्टोन क्रेशर को जोड़ता है परंतु आज तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है, यहां के ग्रामीण बहुत ही आक्रोशित नजर आए उन्होंने प्रशासन व विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए, ग्रामीणों का कहना है कि ना तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उनकी सुनते हैं और ना ही क्षेत्रीय नेताओं की कान में जूं रेंगती है, इस कारण उन्होंने दलदल बन चुकी सड़क पर धान की रोपाई कर डाली,
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार इस मोटर मार्ग में लगातार चल रहे ओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं फिर भी ना तो इसकी मरम्मत का कार्य किया जाता है नाही अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक उनकी सुध लेते हैं, अगर जल्द ही कार्य नहीं किया जाता है तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे वह इस रोड मैं आवाजाही बंद करने के लिए बाध्य होंगे,

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें