कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ल उत्तरायणी मेले मेले में अपनी आवाज का जादू बिखेरा, झूमने लगे लोग-देखे-VIDEO

उत्तराखंड में उत्तरायणी मेला धूमधाम से मनाया जाता है. बागेश्वर के उत्तरायणी मेले का ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और व्यापारिक दृष्टि से विशेष महत्व है. बागेश्वर में भव्य उत्तरायणी मेला सोमवार को मिले का शुभारंभ हुआ जहां कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मेले का शुभारंभ किया.
नगर में रंगारंग झांकियां के साथ मेले का आगाज हुआ. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंच से गीता प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा. उन्होंने लोगों की फरमाइश पर जिले के छाना बिलौरी गांव से जुड़ा कुमाउनी गीत “झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी लागला बिलौरी का घामा…” गीत प्रस्तुत किया.उन्होंने सांस्कृतिक मंच का भी शुभारंभ किया. इस दौरान मेला देखने आए लोगों ने उनसे गीत गाने की फरमाइश कर डाली. लोगों के आग्रह के बाद वह खुद को गीत गाने से रोक नहीं सके उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कुमाउनी गीत प्रस्तुत किया.
इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि इस साल आचार संहिता के चलते मेला प्रशासनिक है .यह दूसरा मौका है जब उन्होंने उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया है.इससे पूर्व वह वर्ष 2012 में बतौर डीएम उत्तरायणी मेले का शुभारंभ कर चुके हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO