अल्मोड़ा किशोरी गृह की किशोरी गर्भवती, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में स्थित किशोरी गृह में नेपाली मूल के एक 14 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा कि किशोरी 1 माह की गर्भवती है और 1 सप्ताह पहले ही किशोरी में आई हुई है। ऐसे में बताया जा रहा है कि किशोरी ग्रह में आने से पहले से ही किशोरी गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मूल रुप से नेपाल निवासी एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी 14 वर्षीय पुत्री को 17 अगस्त को अल्मोड़ा किशोरी गृह में भर्ती करा दिया था। बताया कि दो दिन पहले किशोरी की अचानक तबियत विगड गयी। जिसपर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि चिकित्सा की जांच के बाद किशोरों को एक माह की गर्भवती होने की पुष्टि की है।
चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद किशोरी गृह के किशाेरी गृह अधिक्षिका की तहरीर पुलिस सौंपी है। जिसपर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि नेपाली मूल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अज्ञात के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ़ की जा रही है।
यह है मामला
नेपाली मूल की 14 वर्षीय नाबालिग अपने स्वजनों के साथ मुख्यालय में ही रहती थी। स्वजन उसे शिक्षित करना चाहते थे। रहने और पढ़ने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से स्वजन परेशान थे।
बीते 17 अगस्त को स्वजनों ने बेहतर शिक्षा और संरक्षण के लिए नाबालिग के किशोरी गृह में दाखिल कर दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO