हल्द्वानी में तैनात दरोगा के ऊपर जानलेवा हमला , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

हल्द्वानी में तैनात दरोगा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने उधम सिंह नगर के काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर हमला किया जहां दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा है बताएं जा रहा है कि दरोगा ईद मनाने अपने गांव काशीपुर गया था। लहूलुहान हालत में दरोगा को काशीपुर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं, हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमले में घायल दरोगा आसिफ खान हल्द्वानी में तैनात हैं।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी बच्चों संग ईद मिलन को अपने मामा के यहां ग्राम बेलजुड़ी जा रहे थे कि तभी गंगे बाबा तिराहे के खड़े चार पांच लड़के उनके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसका दरोगा द्वारा विरोध किया गया तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गए।
जहां विवाद शुरू हो गया है इस दौरान कुछ और हमलावर वहां पहुंच गए जहां कुछ और लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। काशीपुर कोतवाली पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे