इंडियन आइडल 12′ के विनर उत्तराखंड के पवनदीप राजन का भयंकर कार एक्सीडेंट, आईसीयू में भर्ती

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन हादसे का शिकार हो गए। उनके दो साथी भी घायल हुए हैं। तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके दोनों पैर व हाथ में फ्रैक्चर है।
उत्तराखंड के जिला एवं कस्बा चंपावत के सिलेन टॉक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब 2:30 बजे कार में सवार होकर चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई।
रिपोर्ट के मुताबिक पवनदीप चंपावत से दिल्ली आ रहे थे.गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई. इस हादसे में पवनदीप के दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है. यहां तक कि सोशल मीडिया में अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी सामने आई है. जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर गंभीर हालत में देखा जा सकता है.
हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे के आस पास हुआ. जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ. अभी तक उनकी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गई है. लेकिन जानकारी के मुताबिक पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोट लगी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO