उत्तराखंड:बाजपुर में नदी की बाढ़ में बेटे को बचाने के चक्कर में बहा, पिता का शव बरामद, पुत्र की तलाश जारी-VIDEO
गांव बाजपुर में घोगा नदी में तेज बहाव के चलते पिता पुत्र नदी में बह गए जिससे पिता का शव ग्रामीणों द्वारा नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि बेटे का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।सर्च अभियान जारी है।घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव के तैराक युवकों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अकील अहमद को बाहर निकला गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इकलौते बेटे कामिल की अभी भी खोज जारी है। बताया जा रहा कि पिता पुत्र जंगल में लकड़ी काटने गए थे इस दौरान उसका पुत्र नदी में गिर गया जहां उसको बचाने के लिए पिता भी नदी में उतर गया जहां घटना हुई है।
सूचना पर आई एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार ने एसडीएम के समक्ष विषय रखा साथ ही नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट को पीड़ित परिवार की माली हालत के बारे में बताया गया।
बही सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार के मुखिया जाकिर से वार्ता कर घटना का संज्ञान लिया तत्पश्चात जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर प्रकार कि यथा संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी डां अमृता शर्मा ने पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO