उत्तराखंड: रिहायशी इलाके में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण बड़ा हादसा टला, भारी नुकसान फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
उत्तराखंड के हरिद्वार में आग लगने की एक और घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि सलेमपुर गांव में अचानक से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई थी. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर दिया. आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक धुएं का गुबार फैल गया था. आसपास के लोगों को तो सांस लेने तक भी परेशानी हो रही थी.सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
आग से अफरा तफरी मच गई। सुमन नगर, सलेमपुर के घनी आबादी वाले इलाके में एक कबाड़ और प्लास्टिक पन्नी और चमड़े के कबाड़ के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास की रिहायशी इमारतों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा पैदा हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी