सुबह-सुबह नैनीताल की झील में युवक का मिला शव- जानिए कौन है युवक

नैनीताल के नैनीझील में मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त शहर के तल्लीताल दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल के रूप में हुई है जो ढोल बजाने का काम करता था युवक के मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है।
मंगलवार सुबह तल्लीताल डांठ के समीप कुछ लोगों ने झील में एक शव देखा जिसकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम ने शव को फिर से निकाल जांच पड़ताल की तो युवक की शिनाख्त हो पाई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।बताया जा रहा है कि मृतक शादी विवाह में ढोल बजाने का काम करता था। युवक झील में गिर गया या उसने आत्मघाती कदम उठाया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे