उत्तराखंड(बड़ी खबर):हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली-देखे VIDEO
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस और 50 हजार के इनामी में बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती किया हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है. हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की.
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश 307, 376 जैसे मुकदमों में जेल जा चुका है. पुलिस पर हमला करने और एक होमगार्ड को घायल करने के बाद से फरार चल रहा था. जिसके बाद बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. घायल बदमाश का नाम साबिर है, जो अहबाब नगर रानीपुर का रहने वाला है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद के आला अधिकारियों संग घटनास्थल एवं सरकारी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई एवं मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रानीपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश साबिर पुत्र आरिफ निवासी अहबाब नगर रानीपुर को रोकने का प्रयास किया गया तो, उसके द्वारा न्यू शिवालिक नगर मिलिट्री कैंप के कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया गया जिस पर उसकी स्कूटी फिसल गई।
पुलिस टीम के पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में जवाबी फायर किया गया जिस पर बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है विधिक कार्यवाही जारी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO