हल्द्वानी में महिला से साथ छेड़छाड़,1000 रुपये दिखाकर करने लगा बदनीयती,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:टीपीनगर चौकी के ठीक सामने महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम महिला पति को ढूंढने टीपी नगर गई थी इस दौरान एक शोहदे ने महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी, वह यही नहीं रुका उसने एक हजार रुपये उसे दिखा कर साथ चलने की पेशकश भी रख दी.हालांकि महिला इससे डरी नहीं और उसने पत्थर लेकर आरोपी के पीछे दौड़ी लेकिन आरोपी मौका पाकर फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम तक जब उसके पति घर नहीं लौटे तो वह पति को तलाशने निकल पड़ी. रात करीब 8 बजे महिला टीपीनगर चौकी के बगल में स्थित पालम सिटी पहुंची तो एक स्कूटी सवार युवक ने उसका रास्ता रोक लिया जहां छेड़छाड़ करते हुए उसने एक हजार रुपए लेकर महिला को अपने साथ चलने को कहा.महिला के पूछने पर उसने अपना नाम हरीश बताया.महिला ने जब उसके साथ जाने से इंकार किया तो वह पुलिस चौकी के सामने ही जबरदस्ती करने लगा.महिला ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन कोई आगे नहीं आया तो महिला ने पत्थर लेकर आरोपी को करने के लिए दौड़ी लेकिन वह भाग खड़ा हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है. आसपास की सीसीटीवी खंगाली जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें