हल्द्वानी में युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात मुकदमा दर्ज.

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं पर दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं पुलिस द्वारा पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने का भी पुलिस काम कर रही है लेकिन उत्तराखंड में महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक शादीशुदा युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है ।

पुलिस पीड़िता के तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि नौकरी के चलते हल्द्वानी में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती है। पिता ने आरोप लगाया है कि हिम्मतपुर तल्ला निवासी युवक ने जून 2019 में उसे काम के लिए कार्यालय में बुलाया जहां युवक ने उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं युवक इसके बाद उसे बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने यह बात चंदन को बताइए जहां चंदन ने उससे शादी करने का झांसा दिया इस दौरान एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसका गर्भपात करा दिया गया है इतना ही नहीं उसकी फेलोपियन ट्यूब भी निकाल दी गई। जब चंदन प्रसादी का दबाव बना तो जान से मारने की धमकी देने लगा बाद में पता चला कि चंदन पहले से ही शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक तारा सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें