हल्द्वानी में रफ्तार का कहर, नियंत्रित कार ने दो बुजुर्गों को कुचला,तीन की मौत- तीन घायल,
हल्द्वानी:होली के त्यौहार में एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है. मामला नैनीताल रोड पर दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने नैनीताल रोड के पास अनियंत्रित होकर मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को कुचल दिया.
घटना में कार अनियंत्रित हो गई जहां कार पलटने से चालक की मौत हुई है जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना सोमवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड सौरभ होटल के पास दिल्ली नंबर की एक कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़े दान वाले बॉक्स से जा टकराई और कार आगे की ओर पलट गई वही मॉर्निंग वॉक को जा रहे हैं दो लोगो से टकराई जिसमे दो मॉर्निंग वॉकर समेत कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य तीन लोग जो कार में बैठे थे वह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया वही तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,
और पूरे हादसे की जांच की जा रही.
बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक कर है 68 वर्षीय जगजीवन सिंह निवासी सुभाष नगर जबकि पुरानचंद शर्मा 60 वर्षीय आवास विकास की मौके पर ही मौत हो गई इसके अलावा कर चला रहा मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हर निवासी काठगोदाम थाना क्षेत्र 25 वर्षीय संयम कुमार पुत्र अशोक कुमार की मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक कर लाल कुआं से काठगोदाम की ओर जा रही थी जहां हादसा हुआ है.
घटना के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सभी मृतकों के शव को कब्ज में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,