मानवता हुई शर्मसार कलयुगी मां जन्म देकर नवजात को कूड़े के ढेर में फेंका

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ऊधम सिंह के काशीपुर क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक कलयुगी मां ने अपने नवजात बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया जहां उसकी मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस कलयुगी मां की तलाश में जुटी हुई है । नवजात दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।


काशीपुर के मोहल्ला विजय नगर नयी बस्ती में आज सुबह एक नाले के किनारे लगे कूड़े ढेर में लावारिस हालत में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुच कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह सीतापुर आई अस्पताल रोड पर एक सूखे नाले के किनारे कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें