Uttarakhand News:हल्द्वानी के अमित पांडे नासा में चन्द्रमा पर घर बनाने के प्रोजेक्ट में हुए शामिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले अमित पांडे ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है ।
हल्द्वानी के गोरापड़ाव निवासी अमित पांडे का चयन वरिष्ठ विज्ञानी के पद पर दुनिया की सबसे बड़े स्पेस एजेंसी नासा संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ।
अमित पांडे का चयन सीनियर साइंटिस्ट के पद पर नासा में हुुआ है। वह चंद्रमा पर इंसानों को ठहराने वाली न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस का हिस्सा होंगे।
अमित पांडे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है तो वही अमित ने इस उपलब्धि से उत्तराखंड का भी नाम रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

बचपन से ही मेधावी रहे अमित पांडे की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के केंद्रीय विद्यालय से हुई है। जबकि 12वीं की परीक्षा रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय से की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद वर्ष 2003 में अमेरिका चले गए 2005 में यूनिवर्सिटी आफ एरिजोना से मास्टर डिग्री, 2009 में यूनिवर्सिटी आफ मेरीलैंड से पीएचडी हासिल पूरी की तब से वह अमेरिका की कई प्रसिद्ध कपंनियों में कार्य कर चुके हैं। और वर्तमान में अमित पांडे अमेरिका में रह रहे हैं। बायोग्राफी पढ़ने के शौकिन अमित कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं अब उनका चयन सीनियर साइंटिस्ट के पद पर NASA में हुुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उनके पिता विपिन चंद्र पांडे महात्मा गांधी इंटर कालेज से सेवानिवृत शिक्षक हैं जबकि मां सुशीला पांडे गृहिणी हैं।
अमित अपने यूट्यूब चैनल के जरिये करियर काउंसलिंग भी करते है और हर तरह की मदद को भी तैयार रहते हैं। वह खुद भी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें