उत्तराखंड:दोस्तो के साथ रेलवे लाइन पर रील बनाना पड़ा भारी,नबालिग को खंभे से लगा करंट,हुई मौत
रेलवे लाइन पर रील बनाते समय एक नाबालिग का हाथ बिजली के खंभे से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हायर सेंटर में उपचार दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
मामला रुड़की के देवबंद झबरेड़ा क्षेत्र में नई रेलवे लाइन का निर्माण हाल में ही हुआ है। कुछ काम अब भी चल रहा है। सोमवार को कोटवाल आलमपुर निवासी 15 वर्षीय लड़का साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बनाने लगा। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से छू गया। जोर का झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को घायल ने उपचार दौरान उसने हायर सेंटर में दम तोड़ दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी