हल्द्वानी में भारी बारिश शहर हुआ जलमग्न, नगर निगम और प्रशासन की टीम मैदान में, कई घरों को कराया खाली,DM ने स्कूलों की छुट्टी- देखें-VIDEO

हल्द्वानी: मंगलवार शाम को हल्द्वानी में हुई भारी बरसात ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारी बारिश ने शहर में जलभराव कर दिया है सड़कें जलमग्न हैं लोगों के घरों में और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है पहाड़ों से भारी मात्रा में शहर में पानी पहुंच रहा है जिससे शहर की सड़के नाला बन कर चल रही है. सड़कों पर भारी मात्रा में आए पानी से कई दो पहिया वाहन भी बह गए इसके अलावा सड़कों पर वाहन के रफ्तार थम गए. वही कलसिया के बहाव में तीन मकान बहने की सूचना आ रही है समय रहते मकानों को खाली करा लिया गया था
भारी बारिश के चलते नगर निगम और जिला प्रशासन अपनी टीम को मैदान में उतारा है कलसिया नाल में भारी मात्रा में पानी आने से कई घरों को खतरा पैदा हो गया है जहां जिला प्रशासन लोगों से घरों को खाली करवा रहा है. इसके अलावा नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम जेसीबी के माध्यम से जगह-जगह जल भराव को खोलने का काम कर रहा है.
प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है, ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है, कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास की तरफ भी पानी नहर से होते हुए आ गया है, फिलहाल प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह बेवजह बारिश में अपने घरों से बाहर ना निकले, क्योंकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर किया है.
गोला बैराज में भारी मात्रा में पानी आने से बैराज खतरे के निशान से ऊपर है जिसको देखते हुए बैराज के सभी गेटों को खोला गया है गौला बैराज के गेट खोले जाने से गोला नदी उफान पर है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ की खतरा पैदा हो गया है. भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी और एसएसपी नैनीताल नजर बनाए हुए हैं.
मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 09 अगस्त से 10 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मंे अपर जिला मजिस्टेªट/आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोक कुमार जोशी ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 09 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 09 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO